June 13, 2026

सीसीजीआरएफ की बैठक 5 अगस्त को, बैठक में होगा बिजली शिकायतों का निवारण

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण(सीसीजीआरएफ) का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 5 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे सेक्टर-23 स्थित निगम कार्यालय में होगी।

इस सुनवाई की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता जितेंदर सिंह ढुल करेंगे। कार्यकारी अभियंता उर्मिला रानी ने जानकारी दी कि इस दौरान बिजली से जुड़ी गलत बिलिंग, रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज जैसी शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।

बैठक में 50 हजार रुपये तक की शिकायतें कार्यकारी अभियंता कार्यालय, एनआईटी डिवीजन में दोपहर 12:30 बजे सुनी जाएंगी, जबकि 51 हजार से 1 लाख रुपये तक की शिकायतों की सुनवाई अधीक्षण अभियंता कार्यालय, सर्किल फरीदाबाद में दोपहर 12 बजे की जाएगी।

महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल उन्हीं शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी, जिन पर कोई कोर्ट केस लंबित न हो। उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत के साथ पूरा विवरण और सत्यापित फॉर्म जमा करवाना होगा, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।