March 11, 2026

उपभोक्ता की बिजली की शिकायतों को लेकर सीसीजीआरएफ की 19 अगस्त को बैठक 

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 19 अगस्त मंगलवार को लोक अदालत और सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सेक्टर-23 स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में होगा।

बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता (एस.ई.ओपी) जितेंद्र सिंह ढुल करेंगे। इसमें गलत बिलिंग, मीटर, कनेक्शन और वोल्टेज से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी। जिन मामलों में कोर्ट में कोई केस नहीं चल रहा है, उन्हीं की सुनवाई होगी।

शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को अपने मामले का पूरा विवरण और सत्यापित फॉर्म साथ लाना होगा, ताकि समस्याओं का निपटारा जल्द किया जा सके।