March 11, 2026

बिजली निगम कार्यालय पर शुक्रवार को सीसीजीआरएफ की बैठक

Faridabad/Alive News : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शुक्रवार 20 जून 11बजे सेक्टर 69 ग्रेटर फरीदाबाद कार्य़कारी अभियन्ता के कार्यालय़ पर उपभोक्ताओं की एक लाख तक की बिजली संबंधी शिकायत का निवारण करने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि यह बैठक बिजली निगम के कार्य़कारी अभियन्ता पंकज पंवार की अध्यक्षता में ली जायेगी।

बैठक में गलत बिलिंग, गलत रीडिंग, कनेक्शन, मीटर व वोल्टेज से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जायेगा। इसमें एक लाख रुपये से कम की शिकायत तथा जिन पर कोई कोर्ट केस न हो उन पर सुनवाई होगी। इसके अलावा उपभोक्ता को शिकायत की पूरी जानकारी सत्यापित फार्म के साथ विभाग को कार्यालय में देनी होगी ताकि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।