Faridabad/Alive news: संजय कॉलोनी के उर्मिला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा के बताया कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में काव्यांशु सूद ने स्कूल में 95% अंक लेकर प्रथम स्थान, सुमित तिवारी ने 93% अंक लेकर दूसरा स्थान और छात्र दिलप्रीत 92% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा हर्षित नागपाल ने 90% अंक, लक्ष्य दहिया ने 90% अंक प्राप्त किये। स्कूल के 35 से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्कूल के 70 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान और आईटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के 66 विद्यार्थियों ने हिन्दी में, 45 विद्यार्थियों ने गणित में, 40 विद्यार्थियों ने विज्ञान में और 36 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में सराहनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने ढोल नगाड़े के साथ खुशियां मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को फूलों की माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के डायरेक्टर दीपक शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
स्कूल की चेयरमैन उर्मिला शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि हर वर्ष की तरह रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। इस बार भी उर्मिला स्कूल ने अपने क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि स्कूल की अध्यापकों के अथक प्रयास और बच्चों की मेहनत का परिणाम है।

