May 17, 2024

पिछले चार वर्षों में बढ़े यौन शोषण के मामले, टॉप पांच प्रदेशों में हरियाणा शामिल

New Delhi/Alive News: देश में बच्चों की सरक्षा से संबंधित कई योजनाएं चल रही हैं। फिर भी बच्चे यौन शोषण जैसे अपराधों से सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों से यौन शोषण संबंधी मामलों में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय यौन शोषण से संबंधित एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार साल में बच्चों के यौन शोषण के कुल 7 हजार 595 मामले दर्ज किए गए। इनमें उत्तर प्रदेश टॉप पर है। टॉप 5 राज्यों में मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली का नाम भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक केस
रिपोर्ट में वर्ष 2019 से जून 2022 तक के मामलों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट का उद्देश्य यह है कि इन अपराधों के अधिक होने का कारण क्या है और कहां व किस क्षेत्र में लोगों में बच्चों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। इसमें से अकेले उत्तर प्रदेश में 2,973 केस दर्ज किए गए हैं। यह कुल मामलों का 39.14 प्रतिशत है।

केरल में सबसे कम केस
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के 2019 से 2022 के आंकडों के मुताबिक यौन शोषण के सबसे कम मामले केरल में हैं। यहां 60 बच्चे यौन शोषण का शिकार हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 374, तमिलनाडु में 310, झारखंड में 287, महाराष्ट्र में 261, तेलंगाना में 210, पश्चिम बंगाल में168, छ्त्तीसगढ़ में160, कर्नाटक में 140, ओडिशा में 128, पंजाब में 122, गुजरात में 120, आध्र प्रदेश में 112, उत्तराखंड में 64, असम में 64 मामले दर्ज किए गए।