October 20, 2026

शराब के नशे में पत्नी के साथ की मारपीट करने के मामले में केस दर्ज

Palwal/Alive News : शहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी अश्वनी कुमार के अनुसार जैंदापुर मोहल्ला निवासी पिंकी ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरा पति नवीन शराब का आदि है और अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। गत 14 सिंतबर को नवीन ने शराब के नशे में सरेआम गाली-गलौंच दी व विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।