May 7, 2024

दहेज प्रताडऩा व धमकी देने के आरोप में छह नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Palwal/Alive News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताडि़त करने व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी धर्मपाल के अनुसार पलवल के मोहन नगर निवासी कोमल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 24 जून वर्ष 2017 को चांदहट गांव निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने की मांग कर प्रताडि़त करने लगे।

दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीडि़ता को पति, ससुर ताराचंद, सास गीता व उनके परिवार के सदस्य फतेह सिंह, संतोष, गिर्राज व मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कहा। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।