April 27, 2024

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर दस के खिलाफ केस दर्ज

Palwal/Alive news : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को ससुरालजनों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी कपूर सिंह के अनुसार दीघोंट गांव निवासी हेमलता ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी शादी गुरुग्राम जिले के मोहमदपुर गांव निवासी गिर्राज के साथ 4 फरवरी वर्ष 2014 को हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से दहेज में तरह-तरह की मांग कर प्रताडि़त करने लगे।

दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को पति गिर्राज, देवर राहुल, सास बीरवती, ममिया ससुर सुरेश व राजेंद्र, ममिया सास महेंद्री व कमलेश, तईया ससुर बाबूलाल, तईया सास केला व ननंद पायल ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।