May 2, 2024

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एक पर मुकदमा दर्ज

New Delhi/Alive News : दिल्ली की कानून व्यवस्था इतनी कमजोर पड़ गयी है कि दिल्ली में दिन प्रतिदिन लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के जगतपुरी इलाके से सामने आया है। जहां आरोपी द्वार 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची की तबीयत अचानक खराब होने लगी तो पीड़ित लड़की की मां उसे अस्पताल ले गई। जहां पता चला कि किशोरी पांच माह की गर्भवती है। लड़की ने पूछताछ में खुलासा किया कि चचेरे भाई के दोस्त से उसकी कई सालों से दोस्ती थी और दोनों ने आपसी सहमति से दो बार शारीरिक संबंध बनाए थे। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

वहीं मिली जानकारी अनुसार गांधी नगर की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह आरोपी को ढाई साल से जानती है। वह उसके चचेरे भाई का दोस्त है। दोनों ट्यूशन पढ़ने के बहाने मिलने लगे। इस दौरान लड़का उसे पिछले साल दिसंबर और फरवरी माह में जगतपुरी स्थित अपने दोस्त के घर ले गया। जहां दोनों के सहमति से संबंध बने। 

लेकिन बुधवार को लड़की की तबीयत खराब होने पर उसकी मां लड़की को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले गई। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टरों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। छानबीन में मामला जगतपुरी थाना इलाका का निकला। किशोरी और उसकी मां को पुलिस जगतपुरी थाने ले गई। जहां पुलिस ने किशोरी की काउसिलिंग करवाई। किशोरी के नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़के के उम्र का पता किया जा रहा है। आशंका है कि लड़का भी नाबालिग है।