October 28, 2026

परिवार पर हमला करने और धमकी देने के आरोप में पांच नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज

Palwal/Alive News : हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परिवार पर लाठी-डंडा से हमला करने व बाइक को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार के अनुसार गांव जटोली निवसी सुशील पत्नी हरीचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी तेजपाल, नेपाल, राहुल, उदय सिंह व जितेंद्र ने जमीनी विवाद के चलते 29 अप्रैल को लाठी-डंडा से उनके परिवार पर हमला कर दिया व बाइक को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।