October 27, 2026

एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला करने के आरोप में पांच नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज

Palwal/Alive News : गांव दीघौंट में एक युवक को लाठी-डंडे से पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी अशोक के अनुसार गांव दीघौंट निवासी कमल ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरा पुत्र भारत 3 मई को गली से जा रहा था। उसी दौरान गांव निवासी मनजीत, सन्नी, विक्रम, कृष्ण व पाई ने मिलकर भारत पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। शोर को सुनकर जब पीड़ित मौके पर पहुंचा तो सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।