May 19, 2024

लिप-लॉक मामले में वीडियों वायरल होने के बाद आठ के खिलाफ केस दर्ज

New Delhi/Alive News : कर्नाटक के मेंगलुरु में लिप-लॉक मामले में आठ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर के एक निजी अपार्टमेंट में इन छात्रों ने यह प्रतियोगिता रखी थी। जिसका वीडियों भी वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आठों विद्यार्थियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 354, 354 (सी) और 120 (बी) और पॉक्सो और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों में एक 17 साल का लड़का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वही आरोपी विद्यार्थी फरवरी में एक फ्लैट में एकत्रित हुए थे। उन्होंने लिप-लॉक प्रतियोगिता आयोजित की थी। वीड़ियो में एक लड़का और एक लड़की, दोनों अपनी स्कूली ड्रेस में लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके दोस्त तालियां बजाकर उन्हें प्रोत्साहित करते नजर आ हैं।

जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि सभी आठ लड़कों ने समूह में दो लड़कियों का अलग-अलग मौकों पर कई जगहों पर यौन शोषण किया। इनकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई थी।