March 7, 2026

दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने के मामले में एक महिला ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ थाना बल्लबगढ में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच  शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने थाना बल्लभगढ़ पुलिस को  बताया कि उसकी शादी पलवल निवासी एक व्यक्ति के साथ हिन्दू रीति़-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था, उसके माता-पिता द्वारा दहेज न देने पर उसके पति, सास, ससुर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की  शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।