Faridabad/Alive News : लाेक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) ने मोहना मार्ग पर एलिवेटेड मार्ग के पिलर बनाने के लिए कई खाेदे हुए हैं। यह गड्ढे दुर्घटना काे खुला आमंत्रण दे रहे हैं। शुक्रवार काे दाे बच्चे बुलेट लेकर गड्ढे में गिर गए। शुक्र यह रहा कि इन बच्चों काे किसी भी तरह की काेई चाेट नहीं लगी। इनकी बाइक काे अर्थमूवर से बाहर निकाला गया।
माेहना मार्ग पर सेक्टर – 64 से लेकर राजमार्ग दशहरा मैदान तक 225 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड मार्ग बनाया जा रहा है। एलिवेटेड मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है। एलिवेटेड मार्ग के लिए 90 पिलर बनाए जाएंगे। विभाग ने कई जगह पर फाउंडेशन डालने के लिए गड्ढे खाेदे हुए हैं। इन गडढे की विभाग ने बैरिकेडिंग नहीं की है। रात के अंधेरे या दिन में कभी भी काेई गिरकर दुर्घटना का शिकार हाे सकता है। किसी की माैत भी हाे सकती है। विभागीय अधिकारियों ने कभी भी सुरक्षा की दृष्टि से इन गड्ढों की तरह ध्यान नहीं दिया है। शुक्रवार काे स्कूल की छुटटी होने के बाद बुलेट बाइक पर सवार हाेकर दाे बच्चे अपने घर जा रहे थे।
साबुन कॉलोनी के पास में बेरीकेडिंग न होने के कारण बच्चे बुलेट सहित गड्ढे में गिर गए। इस दाैरान दाेनाें बच्चाें काे काई चाेट नहीं लगी। उनकी बाइक काे अर्थमूवर हायर करके बाहर निकाला गया। ऐसी घटना रात के अंधेरे में भी घट सकती है। विभाग काे इस घटना काे ध्यान में रखते हुए तुरंत बेरिकेडिंग करनी चाहिए। बिना बेरिकेडिंग रात के समय बहुत खतरा रहता है।
पीडब्ल्यूडी ने पिछले दाे महीने से निर्माण का काम पूरी तरह से बंद किया हुआ है। जगह – जगह पर गड्ढे खाेद कर डाले हुए हैं। अधिकारियाें काे किसी की जान की काेई चिंता नहीं हैं।
– सुभाष चंद
पीडब्ल्यूडी विभाग के गड्ढों के चाराें तरफ टीन लगाकर बंद करना चाहिए। ताकि काेई दुर्घटना का शिकार न हाे। यदि काेई गिरकर मर गया ताे विभागीय अधिकारियाें काे परेशानी हाेगी।
– कुलदीप शर्मा
पिछले एक वर्ष से एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक पिलर भी नहीं बने हैं। जबकि दाे वर्ष में इसे बनाकर तैयार करना हैं। लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
– जाेगेंद्र ठुकराल

