October 28, 2026

कैंडल मार्च कर विवेकानंद विचार मंच देगा प्रद्युमन को श्रद्धांजली

Palwal/ Alive News : गुरूग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युमन की हुई हत्या को लेकर विवेकानंद विचार मंच एक श्रद्धांजली सभा के रूप में कैंडल मार्च निकाल कर अपनी संवेदना प्रकट करेगा।

यह जानकारी देते हुए बिजेंद्र मंगला ने बताया कि प्रद्युमन की हत्या पर पलवल जिले के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों में रोष है और वह इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं ।

उन्होंने बताया कि विवेकानंद विचार मंच पलवल रेलवे रोड स्थित धर्म प्लाजा से होते हुए मीनारगेट, आगरा चौक से श्रद्धानंद पार्क तक बुधवार 13 सितंबर को सांय 6 बजे एक कैंडल मार्च निकाल कर प्रद्युमन को श्रद्धांजली देगा।

उन्होंने बताया कि इस कैंडलमार्च में शहर के सभी सामाजिक और धार्मिक संगठन हिस्सा लेगें।