June 9, 2026

हीमाेग्लाेबिन की जांच के लिए शिविर शुरु

Faridabad/Alive News : जिला स्वास्थय विभाग ने अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत अस्पताल में आने वाले मरीजाें व स्वजन के हीमाेग्लाेबिन की जांच शरु की गई है। बुधवार काे जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में लगभग 800 लाेगाें की जांच की गई इनमें से सात प्रतिशत लाेगाें में रक्त की कमी पाई। इन सभी काे रक्त की कमी काे पूरा करने काे आगे इलाज के लिए सलाह दी गई है।

उज्जवल दृष्टि अभियान की तैयारी स्वस्थय समाज के निर्माण के उदेश्य से नागरिक अस्पताल में 11 जुलाई काे शरु हाेने वाले उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान की भी तैयारी की गई है। प्रदेश की स्वास्थय विभाग और अस्पताल के अधिकारी आनलाईन इस अभियान से जुडेंगे। अभियान काे बेहतर तरीके से चलाने के लिए नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. विकास गाेयल, डा. हेमंत तैयारी कर ली है। अस्पताल में शुक्रवार काे सुबह 10 बजे इस अभियान के तहत बच्चाें की आखाें की जांच हाेगी। ऐसे ही 30 वर्ष से किए जाएंगे। ऐसे ही इस तरह के कई कार्यक्रम आने वाले दिनाें में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थय केंद्राें में भी आयाेजित किए जाएंगे।

रक्त की कमी और हमारे पास नेत्र विभाग में जाे मरीज इलाज के लिए आए हैं। और उन्हे चश्मे की जरुरत है। हम ऐसे लगभग 200 मरीजाें काे 11 जुलाई काे उल्लवल दृष्टि हरीयाणा अभियान के तहत चश्मे प्रदान करेंगे। साथ ही बच्चाें के दृष्टिदाेष काे जान कर उन्हे दूर किया जा सकेगा

  • डा. सतिंद्र वशिष्ट, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल

रक्त की कमी और मधुमेह के चलते और कई बीमारियां पनपती हैं। आखाें की राेशनी पर भी असर पड़ता है। इस स्थिति में सुधार के लिए जिले में अनीमिया अभियान चल रहा है। सभी स्वास्थय केंद्र प्रभारियाें काे आदेश दिए गए हैं। कि वह नियमित रुप से अभियान चलाएं। लाेगाें काे स्वास्थय के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है।
डा. जयंत आहुजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।