April 27, 2024

नवरात्रि के अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Faridabad/Alive News : हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल अपने साथियों सहित श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे और माता रानी से प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम आने वालों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित नवरात्र कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुंचे और उन्होंने माता रानी की पूजा अर्चना कर जनकल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम के बारे में उनका व्यक्तिगत अनुभव है कि यहां आने वाले की मनोनुकूल व्यवस्था भगवान करते हैं। इन दिनों यहां पर नवरात्र पर्व में हजारों हजार लोग रोज आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम जैसे धर्मस्थल लोगों को सही मार्ग प्रशस्त करते हैं। यहां पीठाधिपति स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में अनेक सामाजिक प्रकल्प भी चल रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने भी श्री सिद्धदाता आश्रम को तीर्थक्षेत्र बताया। उन्होंने बताया कि वह जबसे यहां आना प्रारंभ हुए हैं, उनके जीवन में अनेक प्रकार के बदलाव वह महसूस कर रहे हैं।

उनके साथ मशहूर उद्यमी एवं क्राउन गु्रप के निदेशक आर एस गांधी, समाजसेवी कमल जख्मी भी मौजूद थे। इस अवसर पर आश्रम के अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया।