May 18, 2024

राजकीय विद्यालय से कैबिनेट मंत्री ने पौधरोपण अभियान की शुरूआत की

Faridabad/Alive News: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 3 और ऊंचा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए उनकी देखभाल के भी लिए प्ररित भी किया।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पौधे हमें में जीवन देते हैं। इसलिए सभी को एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उन्हें अपने बच्चे की तरह सींचने का काम करना चाहिए ताकि ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में मिल सके और जीवन को शुद्धता के साथ जी सके।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की औऱ पौधारोपण किया। उन्होंने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभी सदस्यों बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा सभी इंडस्ट्रीज के सदस्य अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन के लिए संदेश भी लोगों को दिया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्कूल के स्टाफ और बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।