June 15, 2026

बल्लभगढ़ में कैबिनेट मंत्री ने किया पेयजल सप्लाई लाइन का शुभारंभ

Faridabad/Alive News: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को सेक्टर- 22, संजय कॉलोनी जलघर से सेक्टर- 22 एरिया के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस पेयजल सप्लाई लाइन के जरिये संजय कॉलोनी, ईस्ट इंडिया कॉलोनी जनता कॉलोनी और सेक्टर- 22 एरिया को बराबर मात्रा में स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा। इस पानी की पाइप लाइन बिछाने पर करीब 45 लाख रुपए की लागत आएगी।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा अब बल्लभगढ़ विधानसभा के रेलपार इलाके से वायदे लगभग पूरे कर दिए गए हैं। वहीं जल्द ही सेक्टर- 22, सेक्टर -23 और संजय कॉलोनी से होते हुए सिटी बस चलाई जाएगी। बस का रूट तैयार कराएंगे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का सेक्टर वासियों ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत भी किया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक और पेयजल लाइन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।