March 10, 2026

कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को दिलवाई ट्रैफिक नियमों की शपथ

Faridabad/Alive News: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को बल्लबगढ़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओ को ट्रैफिक नियमों को पालन करने की शपथ दिलवाई।

उन्होंने कहा कि यातायात के नियमो का पालन करने से जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बच्चो से आह्वान करते हुए कहा की वे अपने परिवार के सदस्यों को भी नियमों का पालन करने के बारे में जरूर करें। ताकि सभी का जीवन सुरक्षित रह सके।