March 12, 2026

ऑनलाइन बुकिंग कर कैब को किया चोरी

Faridabad/Alive News: ऑनलाइन बुकिंग कर कार चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 में शत्रुघन झा वासी अटेर जिला मधुबनी, बिहार हाल संजय कॉलोनी, छतरपुर, दिल्ली ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को एक व्यक्ति ने रैपिड़ो के जरिए से उसकी कार को मैट्रो स्टेशन गुरुग्राम से बुक किया और बल्लबगढ फरीदाबाद लाया था। जब शिकायतकर्ता उस व्यक्ति को लेकर तिगांव रोड तक पहुंचा तो उस व्यक्ति ने बुकिंग के रूपये और कुछ अधिक पैसे देकर पानी की बोतल खरीदने के लिए भेजा । जब शिकायतकर्ता पानी लेकर वापिस आय़ा तो उसने की वह व्यक्ति उसकी गाडी को लेकर वहां से भाग गया था।

पुलिस चौकी सेक्टर-3 की टीम ने मामले की जांच शुरू कर बताया कि तकनीकी सहायता व गुप्त सुत्रों से आरोपी उ.प्र हापुड़ तहसील के पीछे महेशपुरी वासी पौशिक (20) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काम की तलाश में गुरूग्राम आया था। 21 फरवरी को दिन के समय जब उसे गुरुग्राम से बल्लभगढ जाना था तो उसने रैपिडो के माध्यम से कार बुक की थी। रास्ते में उसने ड्राइवर को शराब पिलाई और बल्लभगढ़ पहुंचने के बाद उसने ड्राइवर को कुछ सामन लेने के लिए दुकान पर भेजा उसके बाद वह गाड़ी को वहां से लेकर चला गया। बाद में उसने गाड़ी को किसी व्यक्ति को बेच दिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से 30 हजार रूपये बरामद किए हैं। आरोपी एलएलबी की पढ़ाई कर रही है और गुरुग्राम व फरीदाबाद में नौकरी की तलाश में घूमता रहता था।