May 12, 2024

महिला को ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई महीनों तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : डबुआ कॉलोनी निवासी एक विधवा से उसके साथ काम करने वाले युवक ने कई महीनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़ित महिला को धमकी भी दी कि यदि उसने विरोध किया तो उसकी बेटी को जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसके पति की साल 2019 में मौत हो गई थी। 2021 में उसके साथ काम करने वाले फोरमैन से उसकी दोस्ती हो गई। जनवरी में तबीयत खराब हो जाने के कारण नौकरी पर नहीं जा सकीं।

पीड़िता का आरोप है इसी दौरान युवक उसकी मदद के लिए घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के विरोध करने पर उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।