May 6, 2024

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को लगा बड़ा झटका, छह विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Lucknow/Alive News : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने ही इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अखिलेश यादव ने सरकार के प्रति आक्रोश जताया है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।