September 19, 2024

हरियाणा में बनेगी बसपा-इनेलो गठबंधन की सरकार, पढ़िए

Faridabad/Alive News: बहुजन समाज पार्टी एव इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं का पहला संयुक्त सम्मेलन मोहना अनाज मंडी में आगामी 10 अगस्त 2024 को होगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा से हजारों कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि आकाश आनंद, बसपा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और अभय सिंह चौटाला इनेलो राष्ट्रीय महासचिव पहुंच रहे हैं। उपरोक्त शब्द हरियाणा बसपा उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने फरीदाबाद 89 विधानसभा मे आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने कहा हरियाणा की जनता पहले 10 साल कांग्रेस और अब 10 साल भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से तंग हो चुकी है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता बसपा इनैलो गठबंधन की सरकार बनाकर भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाएगी। जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अलावा और कोई काम नहीं किया, जिससे जनता परेशान है। वहीं कांग्रेस का शासन 10 साल पहले हरियाणा में रह चुका है। उस समय भी जनता के मुद्दे यही थे। इसीलिए हरियाणा की जनता तीसरे विकल्प के रूप में गठबंधन की सरकार बनना चाहती है, ताकि किसान और कमेरा वर्ग का भला हो सके। हरियाणा की जनता को शिक्षा, रोजगार मिले। महंगाई और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले।

इस अवसर पर जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम, जिला सचिव जगदीश आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष मोती लाल, कोषाध्यक्ष धर्मवीर, ए सी नगर सेक्टर कमेटी अध्यक्ष उदयवीर सागर, रामनगर सेक्टर कमेटी अध्यक्ष महावीर, भारत कॉलोनी सेक्टर कमेटी अध्यक्ष राजवीर सिंह बालाजी, कोमल सिंह, रामवीर सिंह, सुरेश कुमार, उदय चंद, आकाश कुमार, अजय कुमार सहित अनेक बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।