May 17, 2024

बिहार में हुआ बम विस्फोट, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Siwan/Alive News : बिहार के सीवान जिले में रविवार को हुए बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। हुसैनगंज के जु़ड़कन गांव के दलित बस्ती में यह धमाका हुआ है। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौक पर पुलिस पहुंच गई। धमाके में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बम ब्लास्ट की घटना में विनोद मांझी और उसका दो साल का बेटा जख्मी हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। आनन-फानन में घायल विनोद मांझी और उसके दो वर्षीय बेटे को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर अस्पताल में विनोद मांझी की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। वहीं, उसके दो वर्षीय बेटे का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।