March 7, 2026

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदाताओं का सम्मान, डीआईजी रहे मुख्य अतिथि

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में आज 6 जनवरी को फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था द्वारा थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए रक्तदान करने वाले लोगों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में अभिषेक जोरवाल, डीआईजी एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया और उनके इस मानवता भरे कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि जब भी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्त की आवश्यकता होगी, संस्था पुलिस प्रशासन को सूचित करे। फरीदाबाद पुलिस रक्तदान शिविर आयोजित कर थैलेसीमिया बच्चों की सहायता के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अग्रिम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, रक्तदाता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज को इस दिशा में आगे आने का संदेश दिया।