June 30, 2024

दिल्ली में मजबूत हुई भाजपा की सीट, 102509 वोट से आगे

Delhi/Alive News : दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती आठ बजे शुरू हो गई। दिल्ली में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

02:23 PM
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 102509 वोट से आगे
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड एक लाख से ऊपर हुई। अब भाजपा यहां पर 102509 वोट से आगे है।

02:17 PM
चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा 34799 वोट से आगे
भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 268394
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 233595

02:13 PM
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 99026 वोट से आगे
उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा 124334 वोट से आगे चल रही है। उधर, पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 99026 वोट से आगे है।

01:56 PM
नई दिल्ली और चांदनी चौक सीट पर भाजपा आगे
दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आगे हैं। 32226 वोट से आगे हैं। वहीं 35357 वोट से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल आगे हैं।

01:55 PM
दिल्ली के लोगों ने नोटा भी दबाया
दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2669 मतदातों ने नोटा का बटन दबाया है।

01:55 PM
उत्तर पश्चिमी सीट से भाजपा आगे
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी 119253 वोट से आगे

01:54 PM
चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त बढ़ती जा रही
बीजेपी प्रवीण खंडेलवाल- 243995
कांग्रेस जेपी अग्रवाल- 210088
बढ़त- 33907

01:34 PM
80 हजार वोट से आगे मनोज तिवारी
उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी 80 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

01:26 PM
बांसुरी स्वराज 29437 वोट से आगे
नई दिल्ली में 16 राउंड की गिनती होगी। छह राउंड की गिनती के बाद बांसुरी स्वराज 29437 वोट से आगे चल रही हैं। उधर, उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा 117865 से आगे है।

01:22 PM
रामबीर सिंह बिधुड़ी 66007 वोट से आगे
दक्षिण दिल्ली सीट पर 8 लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 66007 वोट से आगे चल रहे हैं।

01:20 PM
चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई
चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई है। अब यहां भाजपा 25634 वोट से आगे चल रही है।

01:05 PM
चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा 27041 वोट से आगे
भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 197871
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 170830
बढ़त- 27041
नोटा-2119

01:04 PM
उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा की सबसे अधिक बढ़त
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 67084 वो से आगे
उत्तर पश्चिम दिल्ली में 97415 वोटो से भाजपा आगे
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 69296 वोट से आगे
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 103549 वोट से आगे

12:56 PM
रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे
दक्षिण दिल्ली सीट पर सात लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे हैं। यहां से आप की वापसी मुश्किल है।

12:55 PM
चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई
भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 183441
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 164226
बढ़त- 19215
नोटा- 1990

12:45 PM
चांदनी चौक लोकसभा सीट
भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 180440
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 155521
बढ़त- 24919

12:43 PM
35 से 40% मतगणना हुई
अभी तक दिल्ली की सातों सीटों पर 35 से 40% मतगणना हुई है। सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

12:33 PM
चांदनी चौक सीट पर भाजपा 21770 वोट से आगे
भाजपा- प्रवीण खंडेलवाल- 175090
कांग्रेस- जेपी अग्रवाल-153320
बढ़त- 21770

12:27 PM
दक्षिण दिल्ली में भाजपा 46055 वोट से आगे
दक्षिण दिल्ली सीट पर छह लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 46055 वोट से आगे।

12:26 PM
चांदनी चौक लोकसभा सीट
भाजपा प्रवीण खंडेलवाल-157408
कांग्रेस जेपी अग्रवाल-134052
नोटा-1639
बढ़त-23357