June 28, 2024

87346 वोटों से आगे हैं बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह, पिछड़े कांग्रेस के राज बब्बर

Gurgaon/Alive News : गुड़गांव लोकसभा सीट पर सुबह आठ बजे से दो बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को लगातार पछाड़े रखा। दो बजे राज बब्बर ने बढ़त बनाई लेकिन मार्जिन कम हो गया। ढाई बजे के बाद अब दोनों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और साढे नौ बजे राज बब्बर 1306 वोटों से अच्छी बढ़त बनाकर साढे नौ बजे ही 25 हजार 462 वोटों से आगे पहुंच गए। सवा दस बजे राज बब्बर 43 हजार 181 वोटों से राव इंद्रजीत को पीछे छोड़ दिया।

12 बजे राज बब्बर 28040 वोटों से आगे चल रहे थे। इस समय तक राज बब्बर को दो लाख 59 हजार 818 और राव इंद्रजीत सिंह काे 2 लाख 31 हजार 778 वोट मिले थे। जननायक जनता पार्टी के राहुल यादव फाजिलपुरिया लगातार तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर एक बजे भी भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह से 11 हजार 296 वोटों से आगे चल रहे थे। दो बजे तक लगातार राज बब्बर के आगे रहने के बाद दो बजते ही राव इंद्रजीत ने बब्बर को 6 हजार 986 वोटों से पीछे कर दिया। अब लगातार दोनों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। ढाई बजे राव इंद्रजीत सिंह ने 28 हजार 738 वोटों से बढ़त बनाए रखी है।