Chandigarh/Alive News: हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौ़ली बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में बाढ़ की वजह से प्रदेश में उत्पन्न स्थिति, मौजूदा हालात एंव सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
पंचकूला में मंगलवार को हरियाणा भाजपा की एक अहम बैठक होगी। बैठक में भाजपा के सभी विधायक, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माैजूद रहेंगे। 2024 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की बैठक होगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौ़ली बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में बाढ़ की वजह से प्रदेश में उत्पन्न स्थिति, मौजूदा हालात एंव सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

