March 29, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना किनारे की साफ-सफाई

Faridabad/Alive News : आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के बीसवें दिन पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव छांयसा में सेवा दिवस के रूप में पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े एवं प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा सोहनपाल छोंकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यमुना किनारे साफ-सफाई की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा सोहनपाल छोंकर ने कहा कि यमुना जीवनदायिनी है। हरियाणा से यह निर्मल रूप में बहती है लेकिन दिल्ली में गुजरने के बाद इसका पानी बेहद गंदा हो जाता है क्योंकि दिल्ली के कल-कारखानों के अवशेष इसमें शामिल हो जाते हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार से भी आग्रह किया कि हरियाणा से जैसी निर्मल यमुना दिल्ली को मिलती है उसे उसी रूप में आगे जाने का प्रबंध करे। वैसे केंद्र सरकार द्वारा यमुना के जल को स्वच्छ और निर्मल करने को लेकर परियोजनाएं चला रही है।

स्वच्छ यमुना के तहत आज छोटा-सा प्रयास इसकी साफ-सफाई करके किया गया। ऐसे छोटे प्रयासों से यमुना को जीवन देने का प्रयास जारी है और यही प्रयास इस नदी का भाग्य जरूर बदलेगा। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी जीवन रेखा हैं। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि आओ हम सब मिलकर इनको साफ रखने का संकल्प लें।

यमुना सफाई कार्य में हाथ बंटाने वालों में जिला महामंत्री किसान मोर्चा जेजू ठाकुर, मनोज भाटी, हरेंद्र डागर, नमामि यमुना मनोज भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंगला, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरदाना, महामंत्री प्रतिभा तिवारी, पृथला के तीनों मंडल अध्यक्ष हरीश धनखड़, भूपेंद्र रावत, पवन चौधरी, कुशल ठाकुर, पिंटू भाटी, विकास, योगेश तेवतिया, कुलदीप भाटी, सतेंद्र, दीपक, रामू, धरमू, कालीचरण शर्मा, कालू तथा लखन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।