April 28, 2024

भाजपा निकली जुमलों की पार्टी अब आने वाला समय बसपा का है: मनोज चौधरी

Faridabad/Alive News: बहुजन समाज पार्टी जिला फरीदाबाद की टीम में सर्व समाज के लोगों की आस्था निरंतर बढती जा रही है। पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत निरंतर लोग पार्टी ज्वाईन कर रहे हैं। इसी कडी में आज ओबीसी वर्ग से नंद किशोर नागर ने बसपा को ज्वाईन किया। वह एनआईटी विधानसभा के वार्ड 6 में रहते हैं, और फरीदाबाद की निजि कम्पनी में यूनियन लीडर हैं।

बसपा के जिला कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनको और उनके साथी महेन्द्र पाल को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता प्रदान की। यह कार्यक्रम कोरोना महामारी को देखते हुए सीमित सदस्यों के साथ किया गया। कार्यक्रम में बसपा जिला जोन प्रभारी मुन्नीलाल दीपिया, सं. उपकार सिंह, जिला कोशाध्यक्ष बृजभूषण कर्दम, नवाव रजा खान, लोधी समाज से जगविजय वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज, मानसिंह जिला अध्यक्ष, लोधी समाज, राजवीर सिंह महासचिव फरीदाबाद, रामनिवास लोधी समाज, प्रजापति समाज से सुरेश बडखल अध्यक्ष, सियाराम, अशोक कुमार, मनोज कुमार, आर.डी राठौर, शेरपाल सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर कन्डेरे ने कहा बहुजन समाज पार्टी केवल राजनैतिक पार्टी नहीं बल्कि हमारे बहुजन समाज के महपुरूषों की विचारधारा है। हमारे संतों ने इंसानियत का उपदेश दिया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बसपा सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कुमारी मायावती जी ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा पर चलकर उत्तर प्रदेश का चार बार मुख्यमंत्री रहते हुए चाहुंमुखी विकास किया है।

बसपा जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा आने वाला समय बसपा का है, क्योंकि देश की जनता ने कांग्रेस से तंग आकर भाजपा को सत्ता सौंपी थी, मगर भाजपा जुमलों की पार्टी निकली, और सात साल में ही देश को बर्बाद कर दिया। आज जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी से बुरी हालत में है। उन्होने कहा पंजाब में शिरोमणी अकाली दल के साथ बसपा का गठबंधन हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा गठबंधन की सरकार पंजाब में बनेगी। उन्होने लोगों से आहवान किया की भाजपा कांग्रेस पर विश्वास न करते हुए बसपा को ज्वाईन करें और बहन को देश की सत्ता सौंपे।