May 2, 2024

विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर कसा तंज

Faridabad/Alive News: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पार्टी एक दूसरे के आमने सामने है। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि विधानसभा सत्र में सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री ने 3 महीने का समय मांग लिया है। विधायक ने मुखमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विधनसभा में सवाल का जवाब देने की बजाय सीएम हर बार समय मांग लेते हैं।

विधायक ने 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2024 तक विजिलेंस विभाग द्वारा रिश्वत के मामलो में पकडे़ गए अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या तथा उनका जिलेवार, नामवार व पदवार ब्यौरा मांगा। विधायक के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा में 3 माह समय ले लिया। पहली बार नही हुआ है हर बार मुख्यमंत्री जवाब देने की बजाय समय मांग लेते हैं।

इसके अलावा शिक्षा मंत्री से सवाल पूछे गए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार से मान्यता प्राप्त 1322 विधालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के है और 1071 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा इनमें से 382 स्कूल ऐसे है जिनके पास व्यवसाय प्रमाण पत्र/ स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट/ नीट एण्ड क्लीन सर्टिफिकेट / फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर कार्यवाही होने चाहिए। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।