May 19, 2024

किसान और मजदूरों को समर्पित है बीजेपी सरकार

Faridabad/Alive News: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश और प्रदेश में किसान और मजदूर हितेषी सरकारें हैं। किसान व मजदूर की बनाई हुई किसान और मजदूरों के समर्पित सरकारें किसान व मजदूरों के हित में अनेक फैसले ले रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह बात आज शुक्रवार तिगांव के अनाज मंडी में आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसान मेले में उपस्थित प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए कही।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरित क्रांति में देश में हरियाणा व पंजाब के किसानों ने खदानों फसलों में देश को संपन्न बनाने का काम किया। केंद्र सरकार द्वारा 11 करोड़ किसानों के खातों में 175000 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे किसान निधि खातों में डलवाने का काम किया है। इसी प्रकार कोरोना काल 20 करोड़ गरीब महिलाओं के खातों में 500 प्रति महीना के हिसाब से कोविड-19 में भी करोड़ों रुपए की धनराशि डालने का काम किया।

फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में 14, 15 और 16 जनवरी को आयोजित सांसद खेल महोत्सव के लिए भी लोगों को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये की अनुदान धनराशि के चेक विभिन्न किसानों को चेक प्रदान किए और मंझावली पुल में जो भूमि अधिग्रहण की गई है उन किसानों को मुआवजा राशि के करोड़ों रुपये के मुआवजा के धनराशि के चेक भी दिए। इस अवसर पर कृषि किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग, स्वयं सहायता समूह सहित अट्ठारह स्टालें विभिन्न प्रदर्शनी मेले लगाई गई।