March 7, 2026

नूंह यात्रा में शामिल होने की अनुमति के लिए बिट्टू बजरंगी ने लगाई गुहार

Nuh/Alive News: नूंह में 14 जुलाई को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में हिस्सा लेने के लिए नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अनुमति मांगी है। उसने दावा किया है कि शनिवार शाम तक कोर्ट से जवाब मिल सकता है।

इसके साथ ही बिट्टू बजरंगी ने नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर भी शोभायात्रा में शामिल होने की इजाजत मांगी है। हालांकि, अभी तक उसे किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है।

इस पर नूंह के एसपी राजेश कुमार ने साफ कहा है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को यात्रा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा, जिसने पहले धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा डाली हो या अशांति फैलाने की कोशिश की हो।