March 10, 2026

बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने एक बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच एवीटीएस भूपानी की टीम ने की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आकाश, निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद, ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी कि 11 सितंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल टीएमबी बैंक, नीलम-बाटा रोड के सामने खड़ी की थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच भूपानी की टीम ने आरोपी आकिब हकला (25), निवासी धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।