June 13, 2026

बाइक सवार युवकों ने घर के सामने खड़े युवक और उसके दोस्त के साथ की मारपीट

Faridabad/Alive News : बाइक सवार युवको ने एक लड़के और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों दोस्तों को गंभीर चोट आई है। दोनों का बीके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एसजीएम नगर थाना पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एसजीएम नगर निवासी अनंत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब साढ़े दस बजे की बात है, जब वह अपने दोस्त के साथ घर के सामने खड़ा था, तभी 3 बाइक सवार व्यक्ति नशे में धूम होकर आ रहे थे और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। तीनों उसे साथ ले जाने के लिए बोल रहे थे तो वह उनके साथ नहीं गया। इसलिए उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसके दोस्त को बुलाया और उसे कोलड्रिंक में ड्रिंक मिलकर पिला दी, बाद में उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की।

आरोपी युवक में से एक की पहचान हो पाई हैं, जिनमें एक का नाम अमित साहू है। बाकी दो उसके दोस्त हैं।