April 27, 2024

बिहारः उम्मीदवारों के विरोध के चलते परीक्षाओं पर रेलवे बोर्ड ने लगाई रोक, भर्ती से आजीवन प्रतिबंधित करने की दी चेतावनी

Bihar/Alive News: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी के दूसरे स्तर की परीक्षाओं-कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और ग्रुप डी यानि आरआरसी लेवल 1 के पहले स्तर की परीक्षाओं–कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर रोक लगा दी है। दोनो भर्ती परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2022 के दौरान किया जाना था। मिली जानकारी के अनुसार दोनो ही परीक्षाओं के आयोजन पर उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते रोक लगाई गई है।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप सी के 35 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन किए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों में से योग्य के चयन हेतु निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत स्तर पर सात चरणों में आयोजित सीबीटी 1 के परिणाम हाल ही में 14 जनवरी 2022 को घोषित किये गये थे। आरआरबी द्वारा घोषित नतीजों को लेकर उम्मीदवारों के विरोध में प्रमुख है विभिन्न पदों के लिए पहले स्तर पर सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में कई के रोल नंबर एक से अधिक पदों के लिए हैं।

उम्मीदवारों की मांग है कि विभिन्न पदों के लिए यूनीक रोल नंबर घोषित किए जाएं। रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी 1 लाख से अधिक पदों की भर्ती के लिए भी एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले स्तर पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 24 जनवरी 2022 को इस भर्ती के लिए संशोधन नोटिस जारी करते हुए घोषणा की कि उम्मीदवारों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए अब पहले स्तर पर सीबीटी 1 के आयोजन के बाद दूसरे स्तर पर एक और परीक्षा-सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा।

उम्मीदवारों की मांग है कि आरआरबी द्वारा अधिसूचना जारी होने के तीन वर्ष बाद चयन प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने पूर्व घोषित प्रक्रिया के अनुसार तैयारी की है और प्रक्रिया एक अतिरिक्त स्तर जोड़े जाने के भर्ती पूरी करने में और भी देरी होगी। आरआरबी द्वारा घोषित ग्रुप डी (लेवल 1) सीबीटी 2 के लिए घोषित एग्जाम स्कीम और सिलेबस की जानकारी के लिए नीचे दिए गये लिंक पर जाएं।

बोर्ड ने रेलवे भर्ती से आजीवन प्रतिबंधित करने की चेतावनी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने दोनो भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस 25 जनवरी 2022 को जारी किया जिसके अनुसार बोर्ड ने कहा उम्मीदवारों से कहा है कि यदि वे गैरकानूनी गतिविधियों में संल्पित पाए जाते हैं तो उन पर रेलवे भर्ती के लिए आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है। आरआरबी ने अपने नोटिस में कहा है कि विभिन्न स्थानों पर हो रहे उपद्रवों के वीडियो की विशेष एजेंसियों से जांच कराई जाएगी।