April 27, 2024

गांधीनगर में भाजपा को मिली बड़ी जीत, कांग्रेस को कुल तीन तो आम आदमी को मिली एक सीट

New Delhi/Alive News : गुजरात के गांधीनगर निकाय चुनाव में सभी 44 सीटों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा 44 सीटों में से 40 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को कुल तीन सीटों पर जीत मिली है। जबकि आम आदमी पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। बता दें, कि गांधीनगर के 11 वार्डों की 44 सीटों के लिए कुल 162 उम्मीदवार मैदान में थे। आम आदमी पार्टी (आप) के आने के साथ ही इस बार चुनाव परिणाम तीन तरफा होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब यह एकतरफा दिखाई दे रहा है।

 मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में बढ़त के बाद गांधीनगर में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। समर्थक ढोल नगारे की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगा रहे हैं।