May 2, 2024

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्यवाही, 44 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक किया बरामद

Faridabad/Alive News: कमेटी चौक पलवल में भूपेंद्र पुत्र लखनलाल द्वारा डिस्पोजल प्लास्टिक सामग्री बेचने के आरोप में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) फरीदाबाद की टीम ने कार्यवाही की है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 44 किवंटल से अधिक प्लास्टिक की सामग्री बरामद की है। जब्त की गई प्लास्टिक की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

आरोपी द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने जी सूचना पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निरीक्षक जगदीश, सैनेटरी निरीक्षक सदीप सहित स्थानीय पुलिस ने उक्त स्थान पर शाम करीब चार बजे निरीक्षण किया। दुकान पर गौरव पुत्र भूपेंद्र मिला। निरीक्षण के दौरान दुकान में करीब 102 किलोग्राम डिस्पोजल प्लास्टिक रखी हुई मिली, जिसे सैनिटरी निरीक्षक द्वारा अपने कब्जे में लिया गया।

आरोपियों ने गांधी आश्रम के सामने भूपेंद्र लखनलाल के नाम से गोदाम बनाया है। गोदाम में काफी मात्रा के स्टॉक रखा हुआ है। गोदाम में बड़े बड़े बॉक्स में डिस्पोजल प्लास्टिक सामग्री ग्लास, प्लेट कन्टेनर इत्यादि रखे मिले। जिन्हें सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया है, जिनका वजन करने पर करीब 4321 किलोग्राम पाया गया। सैनेटरी निरीक्षक द्वारा त्रुटिकर्ता का 25 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त गोदाम की वैधता की जांच की जा रही है।