November 15, 2026

सर्वोत्तम भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक का प्रयास आवश्यक: जगमोहन मित्तल

Rohtak/Alive News: ‘भारत सर्वोत्तम ट्रस्ट’ केवल एक औपचारिक संस्था नहीं, बल्कि हर देशवासी में राष्ट्रभक्ति और समाज-सेवा की भावना जगाने का एक महाअभियान है। यह बात प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति एवं ट्रस्ट के संस्थापक प्रधान जगमोहन मित्तल ने रोहतक के मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम के दौरान कही।​

उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर नागरिक अपनी नैतिक जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक बड़े बदलाव की कल्पना नहीं की जा सकती। ‘भारत पहले’ की राष्ट्र भावना को सर्वोपरि रखते हुए यह ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और समग्र समाज कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है।​

ट्रस्ट के महासचिव प्रोफेसर विपिन गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के साथ-साथ जंक फूड, स्क्रीन एडिक्शन और पर्यावरण संकट जैसी व्यावहारिक चुनौतियों का ठोस समाधान देना है। कार्यक्रम में शिक्षाविद कर्मवीर मायना, विचारक राजेंद्र, सुभाष गुप्ता, विनय आर्य, सुरेश शर्मा, अमित कुमार और डॉ. सुनील गर्ग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्टियों ने पौधरोपण कर और जूट के बैग वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।