May 12, 2024

गुरूपूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन

Faridabad/Alive News

गुरू पूर्णिमा पर्व आज शहर में धूमधाम से मनाया गया व कई स्थानों पर भंड़ारों का आयोजन किया गया। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर खत्री वाडा स्थित जीवानंद स्कूल में रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ठा. सूरजपाल सिंह कहा कि गुरू का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि गुरू के बिना व्यक्ति को सतगति की प्राप्ति नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि लेकिन गुरू का फ र्ज भी बनता है कि वह अपने शिष्यों को परमात्मा से मिलन के लिए सत्मार्ग पर ले जा कर उनका कल्याण करने का कार्य करे। गुरू पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतपाल ङ्क्षसह, दिनेश रघुवंशी, किरण पाल ङ्क्षसह सहित सैंकडों लोग मौजूद थे।