July 27, 2026

सुनील छेत्री के गोल की मदद से बेंगलुरु एफसी ने एटीके को 1-० से हराया

Bengaluru/Alive News : कप्तान सुनील छेत्री के गोल की मदद से बेंगलुरु एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में आज यहां एटीके को 1-0 से हराते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. मैच का एकमात्र गोल 39वें मिनट में हुआ जब कोनोर थॉमस ने पास को छेत्री ने शानदार गोल में बदल दिया.

एक चैनल के अनुसार मैच में दो बार के चैंपियन एटीके पर जीत के साथ बेंगलुरु की टीम के नौ मैचों में छह जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं. चेन्नइयिन एफसी और एफसी पुणे क्रमश: 17 और 16 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. इस हार के बाद एटीके नौवें स्थान पर ही बना हुआ है.