March 7, 2026

दिल्ली ब्लास्ट से पहले उमर ने नूंह में लिया था कमराअल-फलाह यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिशियन ने दिलाया था ठिकाना, 10 दिन वहीं रुका आतंकी

Faridabad/Alive News:दिल्ली ब्लास्ट में विस्फोटक के साथ खुद को उड़ाने वाले फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमर नबी ने घटना से पहले नूंह में किराए पर एक कमरा लिया था। यह कमरा दिल्ली–अलवर रोड स्थित हिदायत कॉलोनी में है। पुलिस के अनुसार उमर ब्लास्ट से ठीक पहले 10 दिन तक इसी कमरे में रुका था। जिस मकान में वह ठहरा था, वह एक महिला का है और फिलहाल उस पर ताला लगा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक 10 नवंबर को उमर इसी घर से i-20 कार में विस्फोटक लेकर निकला था। यह कमरा अल-फलाह यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिशियन शोएब की साली का है। शोएब पुलिस हिरासत में है और उसी ने उमर के लिए यह कमरा दिलाया था। शोएब की साली का मायका नूंह के गोलपुरी गांव में है, जबकि ससुराल खिल्लुका गांव में है।