Delhi/Alive News: रक्षा बंधन के मौके पर इस बार बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। छुट्टी के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ जुटी, लेकिन कमाई के मामले में साउथ की एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ सबसे आगे रही।
शनिवार को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस दिन सिनेमाघरों में सैयारा, महावतार नरसिम्हा, सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, उदयपुर फाइल्स और अंदाज 2 जैसी फिल्में चल रही थीं। इनके कलेक्शन इस तरह है। महावतार नरसिम्हा – ₹9.50 करोड़, सन ऑफ सरदार 2 – ₹4 करोड़, सैयारा – ₹3.35 करोड़, धड़क 2 – ₹1.40 करोड़, अंदाज 2 – ₹19 लाख, उदयपुर फाइल्स – ₹10 लाख
रिपोर्ट के मुताबिक, महावतार नरसिम्हा ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 भी अच्छी कमाई करने में सफल रही। वहीं साल की बड़ी हिट सैयारा इस मौके पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
इस बीच, उदयपुर फाइल्स और अंदाज 2 जैसी नई रिलीज फिल्में दर्शकों को खींचने में नाकाम रहीं और दो दिन में ही एक करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाईं। इससे साफ है कि लेटेस्ट रिलीज फिल्मों का हाल काफी कमजोर है।

