September 14, 2026

बनुआल बिरादरी ने किया फुलों की होली का आयोजन

Faridabad/Alive News : पीर जगन्नाथ की सरपरस्ती में बनुवाल बिरादरी ने होली के शुभ अवसर पर फूलों की होली का आयोजन किया। इसके साभ ही शहर के सभी मौजिज लोगों को निमंत्रित किया।

मुख्यातिथि के रूप में डीसीपी हेडक्वार्टर विक्रम कपूर रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायिका सीमा त्रिखा एवं महापौर सुमन बाला ने की। कार्यक्रम का आयोजन खान दौलतराम धर्मशाला में किया गया।

विशेष अतिथि के रूप में कॉपरेटिव बैंक्स हरियाणा सरकार के चेयरमैन धनेश अदलखा रहे। प्रधान लोचन भाटिया ने अपनी कार्यकारिणी के साथ निम्न लोगों को शान-ए-बनुवाल खिताब से नवाजा।

छबील दास भाटिया के सी लखानी डीन कथूरिया सतीश भाटिया रामशरण भाटिया डॉ. सुरेश भाटिया पूरण कथूरिया वी.के मालिक और शमिकपूर शहर के लगभग तमाम राजनैतिक पार्टियों के प्रमुख लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत मे सभी बिरादरी ने मैजिक शो का भी आयोजन किया। सभी ने झूम-झूम कर त्यौहार को चार चांद लगा दिए। सभी का वहां पहुचने पर कार्यकारणी की तरफ से मोहन सिंह भाटिया ने धन्यवाद किया।