September 16, 2026

बल्लभगढ डीएवी ने 77 कुण्डीय शुभकामना यज्ञ कर मनाया आर्य रत्न डॉ. पूनम सूरी का जन्म दिवस

Faridabad/Alive News: वीरवार के दिन आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, हरियाणा के तत्वावधान में आर्य समाज डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ ने अपने प्रागंण में डीएवी परिवार के मुखिया आर्य रत्न पद्मश्री डॉ.पूनम सूरी का 77वां जन्म दिवस 77 कुण्डीय शुभकामना यज्ञ करके मनाया। यज्ञ में यजमान के रूप में स्कूल की प्राचार्या नमिता शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने आर्य रत्न डॉ.पूनम सूरी के यशस्वी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यज्ञ का सम्पादन आचार्य जयपाल शास्त्री तथा देवकीनन्दन शास्त्री ने किया। संगीत विभाग ने मधुर गीतों का प्रस्तुतिकरण किया।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या नमिता शर्मा ने कहा कि यह हम सबका बड़ा सौभाग्य है, हम आर्य रत्न श्री डॉ. पूनम सूरी के कुशल नेतृत्त्व में कार्य कर रहे हैं जिनका जीवन अहर्निश डीएवी और आर्य समाज तथा वैदिक भारतीय धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित है, अत: हमें उनके देश, धर्म, संस्कृति, आर्य समाज तथा ऋषि दयानन्द के प्रति समर्पित सादगी पूर्ण आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। ईश्वर कृपा से हमें उनका मार्गदर्शन यूं ही मिलता रहे।

इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी यज्ञ में आहूति दी।