September 28, 2026

दीपक दौलताबाद अजरौंदा मंडल अध्यक्ष घोषित

Faridabad/Alive News : भाजपा युवा मोर्चा डॉ० श्यामा प्रसादमुखर्जी के बलिदान दिवस को मनाते हुए उनको याद किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो, फ़रीदाबाद के जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र चौधरी जी ने की इसके अलावा इस अवसर पर दीपक दौलताबाद निवासी दौलताबाद, फरीदाबाद को उनकी भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कार्यकुशलता को देखते हुए, भाजयुमो, फरीदाबाद के अजरौंदा मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया।

अध्यक्ष घोषित होने के उपरांत दीपक दौलताबाद ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी जी से वादा किया कि वह सदैव पार्टी के लिये निष्ठावान रहेंगे और पार्टी की रीति – नीतियों को घर घर तक पहुँचाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य निरंतर करते रहेंगे। इस अवसर पर रविन्द्र फौजदार, गौरव शर्मा, सुमंत चंदेल, सुरेन्द्र बिधूड़ी, पं• राहुल दीक्षित एवं अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।