May 17, 2024

जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम

Faridabad/Alive News : उपायुक्त जितेंद्र यादव कुशल मार्ग दर्शन में जिला मे सरकार की हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए आम जन में जागरूकता लाकर अभियान का भागीदार बनाया जा रहा है।

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान को जलशक्ति अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गत 15 अगस्त से शुरू होने वाले उत्सव “आजाद का अमृत महोत्सव” के संबंध में अगस्त 2021 से एक पुरस्कार के रूप में, जल शक्ति अभियान-II का कार्यक्रम है क्रियान्वित किया जा रहा है। यह अभियान प्रधान मंत्री द्वारा विश्व जल के अवसर पर भारत के गोवेम का शुभारंभ किया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने कहा कि मानव जीवन में जल की भूमिका महत्वपूर्ण है। जल ही जीवन है। जल नहीं तो कल नही। जल बिन जन जीवन ही सम्भव नहीं है। हमें अपने और अपनी पीढियों के भविष्य के लिए आज ही जल को संरक्षण करके लिए बचाना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जलशक्ति अभियान के तहत यह जनजागरण चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान की तहत होने वाली गतिविधियों में और तेजी लाकर आम जनता को जागरूक करके इसका आमजन को भागीदार बनाना है। ताकि गिरते भूमि जल स्तर में सुधार किया जा सके और हमारे तथा आगे आने वाली पीढियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण किया जा सके। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत करवाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि इस अभियान के तहत मुख्यत: पांच बिंदु हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। जिनमें गांव व शहरी क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्वार, पौधारोपण, पुराने कुओं की सफाई व रख-रखाव, घरों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जागरूक करना, घरों व रसोई के प्रतिदिन के पानी के लिए सोखता गड्ढे बनवाना शामिल हैं।

एडीसी सतबीर मान ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं में गांव में जल संरक्षण के लिए योजना तैयार करके उन्हें ग्राम स्तर पर क्रियान्वित जा रहा है। पंचायत स्तर पर अनेक कार्य हैं, जिनके द्वारा गांव में जल संरक्षण को बढावा दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक कर उन्हें कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों को सरकार द्वारा जारी मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जल शक्ति अभियान को जिला में सफल बनाने के लिए जल संरक्षण के लिए स्वयं भी जागरूक होकर अन्य सहयोगियों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण करके मानव जीवन के लिए और पेड़ पौधे लगाकर सरकार द्वारा जारी शिकायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान को बेहतर रूप दिया जा सकता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांवों में प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण बारे जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत हमें जल का अधिक से अधिक मात्रा में संरक्षण करना है। बरसाती पानी के सदुपयोग के लिए बेहतर कार्य करें और इसको व्यर्थ नहीं जाने दें। जल का संरक्षण करना है, पेड़ पौधे लगाकर उन पौधों के लिए उपयोग में लाएं तथा पौधों का पूर्ण रूप से पालन पोषण करना भी जल संरक्षण अभियान का एक अभिन्न अंग है।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक के सीमित संसाधनों को ध्यान में रखते हुए जल का संरक्षण करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसके लिए सरकार द्वारा इस विषय को जल शक्ति अभियान के रूप में प्रचारित करने का संकल्प लिया है। आमजन से जल शक्ति अभियान से जुड़े का आव्हान किया जा रहा है। ताकि प्रकृति के जल जैसे कीमती संसाधन को मिल कर बचाया जा सके।