March 10, 2026

सराय स्कूल में डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम

Faridabad/Alive News : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार वर्षा के मौसम में जल जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों से बचाव हेतु जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जल जनित मलेरिया, चिकुनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए निरंतर निवेश और निरंतर प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। इस बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि जल बहुत समय पर स्थिर अथवा जमा न हो जिस से मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल स्थिति उत्पन्न न होने पाए। मानव जाति के लिए यह खतरा बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एच ओ ने विश्व में मलेरिया, चिकुनगुनिया और डेंगू रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया है।

प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि ये वाटर बॉर्न डिजीज है और यह मलेरिया मादा मच्छर एनोफिलीज के काटने से फैलता है। इन मच्छरों में प्लास्मोडियम पैरासाइट पाया जाता है जो व्यक्ति के रक्त से होकर शरीर में फ़ैल जाता है। विशेष कर लीवर में पहुंच कर यह स्थायी हो जाता है। इसके बाद वह लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करने लगता है। इस से लाल रक्त कोशिकाओं के परजीवी कई गुना बढ़ जाते हैं। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि हर वर्ष पूरे विश्व में इस रोग से बहुत व्यक्ति जीवन खो देते हैं तथापि इसके प्रति आज भी जागरूकता नहीं है।

उन्होंने बताया कि चिकुनगुनिया, डेंगू और मलेरिया के कुछ लक्षण कोरोना से मिलते जुलते हैं मलेरिया होने पर बुखार आना, घबराहट होना, सिरदर्द, हाथ पैर में दर्द और कमजोरी आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों का अधिक समय तक उपचार न करना स्थिति को गंभीर कर सकता है। मच्छरों के कारण फैलने वाली इन बीमारियों से प्रत्येक वर्ष कई लाख व्यक्ति मृत्यु के मुख में समा जाते हैं। पूरे विश्व की 3.3 अरब जनसंख्या में लगभग 106 देशों में मलेरिया का प्रकोप है। वर्षा के तुरंत पश्चात चिकुनगुनिया और डेंगू का प्रकोप भी बढ़ जाता है।

प्राचार्य मनचंदा ने आज समाजसेवी सुरेश शर्मा, समाजसेवी सलीम, प्राध्यापिका सरिता, गीता, दीपांजलि, जितेंद्र गोगिया, दिनेश, राहुल सहित सभी अध्यापकों और छात्राओं का मलेरिया, चिकुनगुनिया और डेंगू की गंभीरता को समझने और इस से बचाव का संदेश देने हेतु सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा सभी से आग्रह किया किया कि हॉफ स्लीव्स के स्थान पर फुल स्लीव्स कपड़े तथा सॉक्स व शूज अवश्य पहने तथा पानी को एकत्रित होने देने से रोकें ताकि मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाया जा सके।