September 19, 2026

बल्लभगढ़ खंड के सभी 117 क्लस्टर में जल शक्ति अभियान के तहत चला जागरूकता अभियान

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के खंड बल्लबगढ़ के सभी 17 कलस्टर में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत अभियान चलकर आमजन को जागरूक किया गया। यह जानकारी बलबीर कोर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आज यहाँ देते हुए बताया कि जागरूकता अभियान में बच्चो से जल शक्ति के विषय में निबंध, पोस्टर मेकिंग, जल शक्ति के विषय में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान रैली के माध्यम से सम्बंधित स्कूल के आस- पास के समाज के व्यक्तियों को जागरूक किया गया है। स्कूलों में इको क्लब का गठन भी किया गया है। जिसके सदस्यों द्वारा पौधागिरी और जलशक्ति अभियान को मुख्य रूप से बढ़ावा दिया गया है। इसके अलावा बच्चों के द्वारा भी बहुत सी एक्टिविटीज के द्वारा लोगों को जलशक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि इस बारे फरीदाबाद अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान के मार्गदर्शन में एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनवाकर सभी ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी इस ग्रुप में सांझा की है। इसके बारे में सभी जानकारी सभी कलस्टर के द्वारा dso.faridabad@hry.nic.in पर अपलोड किया जा रहा है।